लोहरदगा, मई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला स्थापना दिवस पर 17 मई को जिले में विकास मेला लगेगा। कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 17 मई को लोहरदगा जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समाहरणालय मैदान में जिला प्रशासन की ओर से विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल माध्यम से विकास कार्यों एवं योजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का भी वितरण लाभुकों के बीच किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुमला जिला स्थापना दिवस 18 मई को,तैयारी को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठकप्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूली बच्चों के बीच पेंटिं...