बक्सर, मार्च 17 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के 36 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। जिसमें दस युवाओं ने रक्तदान किया। यह डॉ़ आरके गुप्ता की देखरेख में शिविर लगा था। इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि विज्ञान के तरक्की कर ली है। लेकिन, कई जगहों पर उसे प्रकृति के समक्ष विवश होना पड़ता है। इसमें रक्त भी है। यह किसी मशीन से नहीं बनाया जा सकता है। बल्कि मनुष्य के अंदर बनता है। रक्त के अभाव में कई लोगों की जान चली जाती है। रक्तदान कर कई जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को छह माह के बाद रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वालों में लक्ष्मण साह, चंदन कुमार चौबे, आस्था तिवारी, मो़ नसीम, मधुकर उपाध्याय, अभय केसरी, प्रियेश कुमार, अरविंद कुमार, विकास कुमार शामिल थे। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श...