जिला स्थापना दिवस पर आमंत्रित नहीं करने पर अधिवक्ता संघ ने जताई आपत्ति
लातेहार, अप्रैल 6 -- लातेहार, संवाददाता। 25 वां जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किये गये किसी भी कार्यक्रम मे जिले के अधिवक्ताओं को आमंत्रित नहीं किये जाने पर जिला अधिवक्ता संघ ने आपत्ति जतायी है। संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव व सचिव संजय कुमार ने सोमवार को इसे लेकर स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि लातेहार जिला का 25 वां स्थापना दिवस उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में जिला प्रशासन के द्वारा वृहत स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि व अन्य संगठनो ने भाग लिया,लेकिन यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला अधिवक्ता संघ को न तो आमंत्रित किया गया और ना ही किसी कार्यक्रम में शरीक किया गया। पत्र में आगे कहा गया है कि लातेहार अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.