लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार ,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय सभागार में लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह आयोजन जिले के लिए गौरवपूर्ण एवं यादगार बन सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं समन्वित रूप से संपन्न हों, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। साथ ही, आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। एसपी ने कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.