खगडि़या, मई 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी दस मई को खगड़िया जिला के स्थापना दिवस पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। संबंधित अधिकारियों को अपने अपने जिम्मेवारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर डीएम नवीन कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनभागीदारी पूर्ण बनाने को लेकर बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्थापना दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से की जाएगी। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच राजस्व पर्चा, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस आदि का वितरण क...