लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित होने वाले जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी सह सद्भावना दौड़ निकाली जाएगी l इसके पश्चात कारगिल पार्क पर जिले के जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा कारगिल पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा l इस अवसर पर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यालय के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.