भभुआ, मार्च 13 -- लिच्छवी भवन में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता, लोक गीत, लोक नृत्य, सुगम संगीत होंगे, आमजन अपने घर, छत, आंगन को करेंगे रोशन 17 मार्च को जिला स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम बिहार दिवस पर 22 मार्च को निकाली जाएंगी प्रभातफेरी, शामिल होंगे बच्चे (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिला स्थापना दिवस को लेकर जिले के विद्यालयों में संगीत शिक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं का गीत-संगीत का पूर्वाभ्यास शुरू करा दिया गया है। जिला स्थापना दिवस 17 मार्च को एवं 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। छात्र-युवा 17 को लिच्छवी भवन में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता, लोक गीत, लोक नृत्य, सुगम संगीत आदि कार्यक्रम पेश करेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित कि...