गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम,संवाददाता। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे महाविद्यालय परिसर में हुई। इसमें पोस्टर निर्माण व नारा लेखन, वाद-विवाद तथा प्रस्तुति आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता का विषय नशा जागरूकता रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित संदेश प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशीले पदार्थों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक प्रभावों पर अपने विचार रखे। वहीं प्रस्तुति ...