रांची, नवम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए राज्य में पहली बार आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय और प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। 18 और 19 नवंबर को आईसीटी चैंपियनशिप की जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं तक के प्रखंड स्तर पर चयनित 2,112 स्कूली बच्चे भाग लेंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता उपरांत जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छात्र-छात्रा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र व एक छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.