जिला स्तरीय हॉकी में गांधी मेमोरियल व गुरु नानक स्कूल बने चैंपियन
रामगढ़, जुलाई 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ की ओर से खेलो झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को पावन क्रूस स्कूल भुरकुंडा में हुआ। इसका उद्घाटन विधायक रोशनलाल चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। वहीं पावन क्रूस स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सुमंति ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी ने कहा कि जिले के बच्चों का प्रदर्शन राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के समकक्ष है, जो बेहद सराहनीय है। टूर्नामेंट में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.