हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। जिला खेल कार्यालय द्वारा मंगलवार को जिला स्तरीय पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपद की खेलो इंडिया हॉकी टीम और श्रीचंद्र हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले में श्रीचंद्र हॉकी अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया टीम को 6-3 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर क्रीड़ाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...