नैनीताल, सितम्बर 3 -- नैनीताल, संवाददाता। मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय हॉकी चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें कोटाबाग, भीमताल और हल्द्वानी ब्लॉक के करीब 120 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शबनम अहमद और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने किया। चयन ट्रायल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कुल 96 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सितंबर के अंतिम सप्ताह में चम्पावत और बालक वर्ग की प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: चयन ट्रायल्स नौ सितंबर से चयनकर्ताओं में सुरेंद्र सिंह अधिकारी, पुष्पा ...