लातेहार, मार्च 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के माको रोड़ पर अवस्थित माको डाक बंगला परिसर में जिला स्तरीय स्वर्णकार संघ की एक बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होली के पावन अवसर पर उपस्थित सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ हुई। इस अवसर पर सभी को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद के लिए उमेश सोनी का चयन किया गया। वहीं महामंत्री के रूप में आशीष सोनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर गुप्तेश्वर सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदधारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी उपस्थित रहे। उनके साथ चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.