दुमका, मार्च 21 -- दुमका : जिला में सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम (सेल) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सेल समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ राजवार, अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन संपूर्णा के बिमल कुमार द्वारा किया गया। समागम में पिछले पाँच वर्षों के दौरान जिला, प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर किए गए कार्यों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी एवं शिक्षकों ने मौखिक रूप से अपने-अपने स्तर पर हुए सकारात्मक प्रभावों को साझा किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ राजवार एवं अन्य अधिकारियों ने सभी प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, शिक्षकों तथा संपूर्णा टीम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने हर्ष ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.