अररिया, जून 28 -- अररिया, वरीय संवाददाता 65 वां जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (अंडर-15) बालक एवं (अंडर-17) बालक/बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 30 जून को अररिया कॉलेज स्टेडियम अररिया में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें निर्धारित नियमों एवं पात्रता के आधार पर हिस्सा लेंगी। डीएम विनोद दूहन डीईओ एवं संबंधित पदाधिकारियों से 30 जून को अररिया कॉलेज स्टेडियम में प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। प्रतियोगिता के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 के बाद तथा अंडर-17 बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2010 के बाद की होनी चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं वि...