सहरसा, अप्रैल 27 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।बिहार शिक्षा परियोजना एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल सभागार में किया गया। इस परीक्षा में जिले के सभी प्रखंडों से कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीपीसी अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी बालकृष्ण कश्यप, एकाउंटेंट प्रणव कुमार तथा राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी के निर्देश एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से ...