गुमला, मार्च 29 -- गुमला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सीएचओ सम्मान समारोह का आयोजन 30 मार्च को केओ कॉलेज के सभागार में आयोजित होगी। इस सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया, एएनएम, सीएचओ, आदर्श दम्पति सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि डीसी प्रेरणा दीक्षित, डीडीसी दिलेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाडा, कोषांग प्रभारी सीएम सीपीएचसी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, कोषांग प्रभारी आईईसी बीसीसी डॉ. राहुल किशोर सिंह, राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकय मिंज समेत कई लोग भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.