जामताड़ा, दिसम्बर 7 -- जिला स्तरीय समिति गठित, विश्वकर्मा समाज को मजबूत आधार देने का आह्वान जामताड़ा,प्रतिनिधि। विश्वकर्मा समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर रविवार को विद्यासागर इंस्टिट्यूट पाकडीह में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिव नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिसमें केपी शर्मा को जिलाध्यक्ष ,सुखदेव राणा को जिला उपाध्यक्ष,बरुण राणा को जिला सचिव,नागेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष,काजू शर्मा व राजीव राणा को मीडिया प्रभारी,सतीश शर्मा को संयुक्त सचिव ,राजेंद्र शर्मा व शुभम कुमार शर्मा को संगठन मंत्री एवं अशोक राणा को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सलाहक...