देवघर, सितम्बर 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधित नियम 2016) से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने जिले के भीतर अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, दर्ज मामलों की कानूनी प्रगति और पीड़ितों को मिलने वाली सहायता राशि की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने सभी संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारों का संरक्षण और उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को अ...