मेरठ, मई 1 -- मेरठ पब्लिक स्कूल, वेद व्यास पुरी के विद्यार्थियों ने शांति निकेतन विद्यापीठ, मेरठ में आयोजित जिला स्तरीय राज्य चयन शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर दिया। अंडर-11 बालक वर्ग में छात्रों ने 9वां, 12वां और 14वां स्थान हासिल किया। वहीं रिद्धिमा सिंह ने अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। अंडर-15 बालिका वर्ग में मानवी जैन ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तर पर जगह बनाई। अंडर-15 बालक वर्ग में आर्य बालियान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-19 बालिका वर्ग में गरिमा और वर्शिका ने क्रमशः तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त कर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.