मेरठ, मार्च 20 -- खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में गुरुवार को बालिका वर्ग की वालीबॉल और बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। वालीबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि फुटबॉल में अब सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। बालिका वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शुरुआती मुकाबलों में स्टेडियम ए ने दर्शन एकेडमी ए को 15-08, 15-10 से हराया, जबकि स्टेडियम बी ने स्टेडियम रेड को 15-11, 15-10 से मात दी। हार्ड हिटर एकेडमी ने सेंट जोंस स्कूल को 15-07, 15-09 से पराजित किया और यूनाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.