उरई, जनवरी 24 -- उरई। श्री गांधी आदर्श व्यायामशाला के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को ग्राम धगुवाँ कलाँ स्थित शारदा जूनियर हाई स्कूल परिसर में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह अकोढ़ी ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन नॉकआउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 8 टीमों ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया जबकि 4 टीमों को बाहर होना पड़ा। प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, झांसी, बांदा, समथर, हमीरपुर, कानपुर देहात, गुरसराय, उरई, ग्वालियर, ललितपुर एवं कानपुर शहर की टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजकों के अनुसार दूसरे दिन क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जिसके पश्चात फाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.