जमुई, मई 15 -- जमुई, कार्यालय संवाददाता शुक्रवार को सांसद अरूण भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय विद्युत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विकास परियोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। डीएम श्री नवीन ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए ग्रीड और शक्ति उप केंद्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में विद्युत विस्तार हेतु चकाई में एक नए जीएसएस और पांच अन्य नए उप केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। सांसद अरूण भारती ने केंद्र और राज्य सरकार से चर्चा कर प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाए जाने की बात कही। कहा कि जिले की विद्युत समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता है। तीन महीने के अंतराल पर इस दिशा में निरंतर बैठक की जाएगी, जिसमें आधारभूत संरचना में सुधार होने के बाद की प्रगति का आकलन किया जा...