भागलपुर, सितम्बर 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सैंडिस कंपाउंड में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। खेल प्रभारी मोहम्मद आरिफ हुसैन के मार्गदर्शन में अंडर-17 वर्ग में कौशल कुमार ने 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छोटी कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ऋषिका कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम व 100 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रभारी एचएम विमल प्रकाश मंडल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जि...