कटिहार, सितम्बर 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विद्यालय बालक-बालिका अंडर-14, 17 और 19 खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को शहर के तीन खेल स्थलों पर खिलाड़ियों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला। कोशी रेलवे फुटबॉल स्टेडियम, गांधी स्कूल और खेल भवन में अलग-अलग खेल विधाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। एथलेटिक्स और कबड्डी के फाइनल मुकाबले भी संपन्न हुए। वहीं कुश्ती, मुक्केबाजी, कराटे और योग में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में फाइनल तक पहुंची भिड़ंत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एथलेटिक्स-कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कुश्ती-मुक्केबाजी में भी जोरदार मुकाबलाएथलेटिक्स प्रतियोगिता कोशी रेलवे फुटबॉल स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने...