लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- लखीमपुर। कक्षा आठ से 10 तक के विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने, वैज्ञानिक चिंतन व अनुसंधान की प्रवृत्ति जागृत करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर में आयोजित हुई। विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं व चुनौतियां रहा। गोष्ठी में 32 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आराध्या वर्मा पुत्री मनोज वर्मा एबलॉन पब्लिक स्कूल निघासन ने प्रथम स्थान हासिल किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा अनुष्का मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डा. जगत प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य जीआईसी लखीमपुर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: प्रत्येक विद्यार्थी में वैज्ञानिक दृष्ट...