गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं जिला विज्ञान क्लब, क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र बीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी के प्रो. गोविन्द पांडेय और एसडीएम सहजनवा केसरी नन्दन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। प्रो. गोविन्द पान्डेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े वृतांत को छात्रों को सुनाकर प्रोत्साहित किया। वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पाण्डेय ने बताया कि प्रदर्शनी में मॉडलों को चयनित किया जाएगा। चयनित मॉडलों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि नवयुवाओं का दिमाग ही नवाचार के लिए सबसे अच्छा है। प्रदर्शनी...