औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, स्वच्छता एवं डिजिटल शिक्षा जैसे विषयों पर उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। कई मॉडलों ने ग्रामीण समस्याओं के व्यावहारिक समाधान भी बताए, जिसे निर्णायकों ने सराहा। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान व गणित से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में अछल्दा ब्लॉक ने प्रथम और अजीतमल ब्लॉक ने द्विती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.