सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज के तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज परिसर में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत जेवियर्स कॉलेज की छत्रा सादिया परवीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि नेहा रानी नायक ने पांचवां स्थान हासिल किया। जिनका चयन राज्यस्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये किया गया। इसके अतिरिक्त जॉर्डन कुजूर, खुशी कुमारी एवं नेहा रावत को सक्रिय सहभागिता के लिए सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कॉलेज का नेतृत्व सहायक प्राध्यापिका डॉ. निशा रानी धनवार एवं जस्टिन सोरेंग के मार्गदर्शन में किया गया। उनके कुशल निर्देशन एवं प्रेरणा से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं समसामयिक विषयों पर विचार रखने का मंच प्राप्त हु...