मेरठ, मार्च 22 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक/बालिका प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बालक वालीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का समापन 20 मार्च को होना था लेकिन बारिश के चलते फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम 'ए' ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को 21-18 व 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम बी ने दर्शन एकेडमी को 21-15 व 21-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-14 व 21-17 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.