लखीसराय, सितम्बर 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल स्थलों पर बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दूसरे दिन बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, भारोत्तोलन, फुटबॉल, टेबल टेनिस सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में कबड्डी के मुकाबले भी हुए। गांधी मैदान में खो-खो, फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले कराए गए, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में किया गया। यह भी पढ़ें-...