जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न
लातेहार, अगस्त 3 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक के दौरान डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वनाधिकार से संबंधित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का लाभ समय पर मिलना चाहिए। डीसी ने अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि ग्राम स्तरीय समितियों को सशक्त एवं सक्रिय रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.