लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुसूचित जन जाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम 2006 तथा नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के तहत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति, लातेहार से कोयला खनन कार्य हेतु तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड के रजबार ई. एंड डी. कोल ब्लॉक अंतर्गत अधिसूचित वन भूमि एवं गैर मजरूआ खास जंगल-झाड़ी भूमि के अपयोजन के संबंध में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु प्रस्ताव अनुशंसा प्राप्त हुआ है। प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार अंचल चंदवा अंतर्गत मौजा सेरक एवं मौजा डडेया में पड़ने वाली अधिसूचित वन भूमि के अपयोजन का मामला समिति के समक्ष प्रस्तुत किया ...