जिला स्तरीय रेड रिबन स्कूल क्विज प्रतियोगिता में मेघावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मोक्षदा इंटर स्तरीय बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय रेड रिबन स्कूल क्विज प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ सह डीएसीओ डॉ. दीनानाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय शुभ्रो मालाकार (आई/सी डीआईएस, भागलपुर) ने किया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 30 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज मास्टर असीम झा और सतीश कुमार वर्मा ने पांच चरणों में प्रतियोगिता कराई। जगलाल उच्च विद्यालय के कृष्ण राज और अदिति रानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रेड रिबन क्विज में अनन्या व आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.