जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस (पेसा) का आयोजन
लातेहार, जून 10 -- लातेहार, संवाददाता। जिला समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस (पेसा) का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर डीसी संदीप कुमार,डीएफओ, डीडीसी, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं टाना भगत प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुआ। इसके उपरांत डीसी संदीप कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया।
पेसा अधिनियम के तहत चर्चा कार्यक्रम में पेसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभाओं के सशक्तिकरण,अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था तथा जनजातीय समुदायों के अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.