जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- काको, निज संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारी के विद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के योग वर्ग में विजेता रहे बालक एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिंजौरा पंचायत के प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं कलम देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं खिलाड़ियों को योग का प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रेनर विपिन कुमार को अंगवस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मुखिया ने कहा कि खेल और योग विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हो...