मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस.डी. ग्लोबल स्कूल में रविवार को डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली प्रतियोगिता में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए योग के प्रति अटूट समर्पण दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों डॉ. ब्रह्म सिंह तोमर, आचार्य वेद आर्य, योगेश्वर आर्य दयाल, जी.एस. राणा, कांति राठी, महेश बालियान, ऋषि पाल एवं देवराज पंवार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किए गए। अतिथियों ने अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन का मूल आधार बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.