बिजनौर, जनवरी 2 -- मोहल्ला काजी सराय स्थित 'गुलिस्ताने शाहिद' में 'कौमी इत्तेहाद ट्रस्ट' के तत्वावधान में प्रसिद्ध शायर रफत सरोश की याद में 'याद-ए-रफत सरोश' जिला स्तरीय मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर शुजाउद्दीन और संचालन परवेज बहार शम्सी ने किया। मुशायरा मुफ्ती कफील अहमद द्वारा तिलावते कुरान पाक से शुरू हुआ। मुशायरे के मुख्य अतिथि गौरव गोयल और मनीष राना ने संयुक्त रूप से शमा रोशन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। ट्रस्ट के चेयरमैन परवेज आदिल माही ने रफत सरोश के जीवन संघर्ष और अदबी योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहसपुर निवासी मशहूर शायर तहजीब अबरार को शाल, स्मृति चिह्न भेंट कर रफत सरोश सम्मान से अलंकृत किया गया। इस दौरान शेख शमीम (दिल्ली) नंदकिशोर, वसीम, डॉ. मौअज्जम हुसैन रियाजी, मोहम्मद काशिफ, तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.