पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी को खेल भवन-सह-व्यायामशाला में प्रातः आठ बजे जिला स्तरीय मिनी मैराथन बालिका प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। खेल के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की लगभग 250 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं अभिभावक एवं अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.