शामली, मार्च 19 -- शामली। जिला खेल विभाग के तत्वावधान में शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय बालक-बालिका भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन तथा जिला भारत्तोलन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखचेन वालिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 48 किग्रा वर्ग में शिफा प्रथम, सोनम द्वितीय एवं प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किग्रा वर्ग में निधि प्रथम, राखी द्वितीय व रचना तृतीय रहीं। 63 किग्रा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.