बागेश्वर, सितम्बर 20 -- बागेश्वर। जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग माध्यमिक व बेसिक का आयोजन इंडोर स्टेडियम में खेली गई। खेल समन्वयक महिपाल गड़िया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 84 बच्चों ने भाग लिया। इसमें 38 बालिकाएं व 46 बालकों ने भाग लिया। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप वर्मा व ललित नेगी ने किया। इस मौके पर सुंदर सिंह गड़िया, तनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.