जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 83 प्रतिभागियों ने लिया भाग
पलामू, जुलाई 20 -- मेदिनीनगर प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की पलामू यूनिट ने सोमवार को मेदिनीनगर के जिला स्कूल में 53वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी व गणित के अंतर्गत इस दौरान कुल सात विषयों पर प्रतियोगिता हुई जिसमें विभिन्न स्कूलों से कुल 83 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग अक्का, डायट के प्राचार्य अमृता सिंह व सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डा राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सभी बच्चों ने बहुत परिश्रम व लगन से मॉडल का निर्माण किया है। दूर-दराज के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने बड़ी कुशलता के साथ वैज्ञानिक नवाचारों व तकनीक के आधार पर अपने मॉडल का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.