जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सीतापुर स्टेडिएम ए की हुई जीत
सीतापुर, मार्च 23 -- महमूदाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम महमूदाबाद में जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बिसवां, सीतापुर, सीतापुर स्टेडियम ए और बी, महमूदाबाद स्टेडियम ए और बी की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सीतापुर स्टेडियम ए और महमूदाबाद स्टेडियम ए के बीच हुआ। जिसमें सीतापुर स्टेडियम ए ने जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में अंकुर सिंह, कार्तिक, शशांक, जीवन रक्षक आनंद कुमार, ताईक्वांडो प्रशिक्षक जय शंकर गुप्त आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.