सहरसा, जनवरी 23 -- कहरा, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत लिखित परीक्षा, निबंध लेखन, कविता पाठ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गोपाल मिश्रा, ए.एन. सिंह, एसके झा, तवीस कमल, अजय कुमार, सतरूपा शर्मा, प्रदीप कुमार चौधरी, नंद किशोर गुप्ता, काजल किरण एवं राजीब कुमार ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वरिष्ठ शिक्षक विनोद बिहारी सहित शकुंतला कुमारी, पी सामंतो, विकास कुमार, तनमय विश्वास, अरविंद कुमारी, मनीष कुमार, बालेंदु प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, अमृता प्रीतम, नीना रानी, ललिता देवी एवं एसके साहा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.