दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन, पोर्टल प्रविष्टि, आवेदन प्रक्रिया, लाभुक स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि प्रखंड एवं आंगनबाड़ी स्तर पर योजना का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, लाभार्थी पंजीकरण, एफएसआर, चेहरा प्रमाणीकरण, आधार सीडिंग आ...