सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर स्थित डा. भीमराव स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय जूडों प्रतियोगिता 2026 में सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की छात्रा माही ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया। प्रबंधतंत्र ने सोमवार को छात्रा को सम्मानित किया। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रुपेश सैनी ने बताया कि कक्षा 12 की छात्रा माही ने प्रतियोगिता के 52 किलो भार वर्ग में उत्कर्ष खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया। संरक्षक हरिसिंह सैनी ने कहा कि जूडो आत्मरक्षा का उत्कर्ष खेल है। इसके माध्यम से छात्राएं स्वाभिमानी एवं सशक्त बन सकती हैं। इस दौरान छात्रा माही को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जूडो प्रशिक्षक राजी शर्मा, अनीता सैनी, शिवकुमार सैनी, वंदना ध्रुव, सुनीता चौधरी, अमर...