काशीपुर, अप्रैल 15 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। अफजलगढ़ के मीरी पीरी खालसा एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जैनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के छह बच्चों ने र्स्वण पदक जीते। विजेताओं का स्कूल प्रबंधन से स्वागत किया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जेनेसिस स्कूल के 13 खिलाडियों ने गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, दौड़, रिले रेस में प्रतिभाग किया। अंडर 18 गोला फेंक में युवराज संधू, अंडर-16 भाला फेंक में यशदीप सिंह, रिले में स्मृति रावत, स्नेहा, मनीका रानी, सुमायरा ने स्वर्ण पदक जीता। 100, 200 मी. दौड़ में स्नेहा रावत ने रजत पदक जीता। लंबी कूद में स्मृति रावत, 400 मी. दौड़ में सहजदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अबूजर ने जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के चेयरमैन सोहन सिंह एमडी सनप्रीत सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिं...