बिजनौर, मार्च 26 -- नूरपुर। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत आपातकाल के 50 वर्ष एवं लोकतंत्र की भूमिका विषय पर आयोजित ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में ताजपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रासेयो समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. लोकवीर सिंह ने किया। डॉ. सोमपाल सिंह ने युवाओं से आगे आने को कहा। डॉ. उदित राजपूत के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. लोकवीर सिंह ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। निर्णायक में डॉ. अमित कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विशाल दूबे, डॉ. सुनीता देवी, प्रो. ओपी मौर्य रहे। वंश गोस्वामी ने द्वितीय, खुशी विश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.