बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। खेल निदेशालय के तत्वावधान में शुक्रवार को केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भाग लेते हुए खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बालक/बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने प्रथम, दयानंद हाउस ने द्वितीय और गंगा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत में आयोजित बैडमिंटन बालक/बालिका वर्ग के मैच आयोजित किए गए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केवीएम मुलसम विजेता और सिनौली उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका में अखिल चौधरी, राजीव तोमर, विकास राणा, भूपेंद्र मान आदि रहे। मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी अखिल चौधरी ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। वही बॉक्सिंग प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय में आयोजित की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.