नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल, संवाददाता। ब्लॉक भीमताल की विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मंगलवार को जीजीआईसी नैनीताल की ओर शिल्पकार सभा नैनीताल के सभागार में आयोजित की गई। प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्लॉक भीमताल की टीम चुनी गई।अंडर-14 बालक वर्ग में प्रकाश, अंडर-17 बालक वर्ग में सुजल, लक्ष्य अधिकारी, प्रियांशु आर्य और मोहित का चयन हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग में रहिन, मीनाक्षी भारती और अंबिका, अंडर-17 बालिका वर्ग में दीपा, मनीषा और रिया तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में नैना, याशिका, कामाक्षी, प्रियांशु और श्रेया का चयन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर कंचन रावत, ज्योति फर्त्याल, विनोद वेद, राजेंद्र, किरण, बीना बसेरा, यश्वी, हिमांशी, भूमिका, योगेंद्र, संजना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...